Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026
दीदार हुआ था निगाहों से जिन निगाहों का  जिंदगी को उन निगाहों ने फ़साना बना दिया।  जिस दिल का कोई अपना ठिकाना ना  था  उस दिल को किसी ने ठिकाना बना दिया।  दोस्त अक्सर बैठते मयखानों की महफ़िलों में  हमने उनकी निगाहों को मयखाना बना दिया।  न जाने किस लिए महबूब बरहम हैं हमसे हमने शायद खुद से बरहम ज़माना बना दिया।  वो जो तसव्वुर में मशरूफ थे शब-ए-तारीक कलाम-ए-शफ़त ने उसे बेगाना बना दिया।  आज दिल का महबूब से मिलने का दिल हुआ महबूब ने ना मिलने का बेबाक बहाना बना दिया। 

ओढ़कर वसन-ए-इश्क

ओढ़कर वसन-ए-इश्क, दिल-ए-नादां दीदार चाहे।  चाहे दिल इश्तिहार-ए-मोहब्बत, मगर साजन इन्तज़ार चाहे।